Today Horoscope 26 November 2025 आज इन राशि वालों की होगी इच्छा पूरी और बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढे़गी, जिससे आपको बिजनेस को एक नई राह में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेंगे और आपकी राजनीति में भी अच्छी छाप रहेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें और अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उनकी जिम्मेदारियों को फिर भी पूरा करेंगे। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाने होंगे और आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं।

 

मिथुन राशि-आज आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको भी किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, जिससे आपकी सेविंग और भी बढ़ेंगी।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सुखमय  रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग पड़ा हुआ था, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

और पढ़े  Today Horoscope 31 JULY 2026 आज इन राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 02 August 2026 आज का दिन इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि-आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने किसी गलती को दोहराएं ना, नहीं तो इससे आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है और आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से भी मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप ढील बिल्कुल न दें। जो जातक किसी सरकारी काम के पूरा न होने से परेशान है, तो उनका वह काम भी पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 August 2026 आज है सावन का पहला सोमवार इन राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी से पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर परिवार के कामो में कोई बदलाव न करें।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 04 August 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल…


    Spread the love

    Today Horoscope 03 August 2026 आज है सावन का पहला सोमवार इन राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज किस्मत आपको एक बड़ा संकेत दे रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम अचानक सुलझ सकता है और समाज में आपकी पहचान चमक सकती है।…


    Spread the love