Today Horoscope 25 February आज इस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानें बाकी राशि वालों के क्या है हाल..

 

 

मेष राशि- आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नही कहेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने होंगे।

वृषभ राशि- आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे, लेकिन माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपने यदि किसी को कुछ कर्ज दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन भरा रहने वाला है। आपका मन किसी काम को करने का तो करेगा, तो उसमें कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। आपके मन में टेंशन बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी उन्हे धोखा दे सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

कर्क राशि- आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। किसी दूर रहकर परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी के चक्कर में कोई जोखिम उठाया, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान अवश्य होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीतिक कार्यो में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई बहनों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान थोड़ा मध्यम दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी दिख रही है। भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर पार करें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है।

धनु राशि- शादी ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शुभता बढ़ रही है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ अद्भुत है, बहुत बढ़िया है।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कामकाज में आप पूरी लगन दिखाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा। लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

कुंभ राशि- भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर में कोई निर्माण कार्य कर सकते हैं। आपको कामकाज और घर दोनों में बैलेंस बनाकर चलना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

 

 

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 04 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष- आज भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच तनाव थोड़ा थका सकता है, लेकिन धैर्य ही आपको संभाले रखेगा। किसी पुराने रोग की परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए सेहत को…

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…