Today Horoscope 25 APRIL 2025 आज मिल सकता है इन 3 राशि वालों को भाग्य का साथ और पूरी होंगी सभी इच्छाएं, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

 

 

 

मेष-आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका निवेश करने में भी खूब दिमाग चलेगा।

वृषभ- आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कर्क-आज के दिन उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 30 August 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के साथ मिल सकती है ये बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल।

सिंह-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्‍या-आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला-आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु- परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

और पढ़े  Today Horoscope 01 September 2026 आज इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी परेशानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

मकर- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं।

मीन- आपको बिजनेस में नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जा सकते हैं। विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 05 September 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर काम पूरी एकाग्रता से करना आपके लिए जरूरी रहेगा। कारोबार की कोई महत्वपूर्ण डील अचानक अटक सकती है,…

    Today Horoscope 04 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष- आज भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच तनाव थोड़ा थका सकता है, लेकिन धैर्य ही आपको संभाले रखेगा। किसी पुराने रोग की परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए सेहत को…