Today Horoscope 22 APRIL 2025 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और कार्यों में मिलेगी सफलता,जानें अपना आज का राशिफल।

Spread the love

 

मेष-आपके कुछ नए इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको हस्ताक्षर बहुत ही देखभालकर करने होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको किसी यात्रा पर जाते समय माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कर्क-आज के दिन उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 13 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

सिंह-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्‍या-आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला-आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु- परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

और पढ़े  Today Horoscope 12 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा, लेकिन आप उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे। आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 14 APRIL 2026 आज इन 4 राशियों का दिन रह सकता है खुशियों भरा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके सम्मान और मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन में गर्व और संतोष महसूस होगा।…


    Spread the love

    Today Horoscope 13 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई…


    Spread the love