Today Horoscope 21 November 2025 आज मिल सकता है इन राशि वालों को अचानक लाभ के योग और नौकरी में तरक्की, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मेहनत का फल लेकर आया है। आपकी नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी। काम में आपकी ऊर्जा और तेजी देखकर लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। टीमवर्क से बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में थोड़ी नरमी रखें। अहंकार किसी भी छोटी बात को बड़ा बना सकता है।

वृषभ राशि – आज आपको धन संबंधित समस्याओं को लेकर अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आप किसी कानूनी मामले से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।  बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और आपका खर्चों मे बढ़ोतरी होने से आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है।

 

कर्क राशि –आप आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। घर-परिवार पर ध्यान ज्यादा रहेगा। ऑफिस में काम पर फोकस रखें, छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी काम में लाभ मिल सकता है। माता का आशीर्वाद और परिवार का साथ आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। पानी के पास समय बिताने से मन शांत होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 14 JULY 2026 आज इन राशि वालों के पूरे होंगे रुके काम व मकर राशि का बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश में लगे रहेंगे। ऑफिस में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।  आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है और यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आर्थिक तंगी आपको परेशान करेगी। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइड बिजनेस भी शुरू करने की सोच सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके किसी समान के चोरी होने की संभावना है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 13 JULY 2026 आज सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा धन लाभ, किसके रिश्ते में दरार, पढ़ें दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों से अच्छी सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा।

 

मीन राशि –आज आपका अंतर्ज्ञान बढ़ेगा। जो भी मन कहे, उस पर भरोसा कर सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, लेकिन रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी है। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पानी से जुड़ी बीमारी या एलर्जी से सावधान रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 15 JULY 2026 आज इन राशि वालों की सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह,पढ़ें आज का राशिफल।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 16 JULY 2026 आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें सभी राशियों का पूरा राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा…


    Spread the love

    Today Horoscope 15 JULY 2026 आज इन राशि वालों की सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाती नजर आएगी। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे…


    Spread the love