मेष राशि- आज आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है, खासकर गुस्से पर नियंत्रण बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तों में अनावश्यक दूरी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से प्रशंसा मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं, लेकिन आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा और संतान के मन की उलझनों को समझने का अवसर देगा।
वृषभ राशि –आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर यदि आप राजनीति या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े हैं। बिना वजह थकान महसूस हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने काम समय पर पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी समस्या बढ़ सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे मन हल्का होगा। आप किसी परिजन की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समय का सही उपयोग करना आपके लिए जरूरी है। खाली बैठने से बेहतर है कि आप अपने रुके हुए काम निपटाएं। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर या स्कॉलरशिप मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। रुका हुआ धन वापस पाने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि –आज आय के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ आपको प्रेरित करेगा। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा। नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। पढ़ाई को लेकर परेशान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन से राहत मिलेगी।
मीन राशि –आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य रखें, समाधान जल्द मिलेगा। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। नए काम शुरू करने से बचें और सोच-समझकर ही निर्णय लें।






