मेष राशि-आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और सुनहरे अवसरों की शुरुआत लेकर आया है। यदि लंबे समय से घर, जमीन या किसी बड़ी खरीदारी का सपना देख रहे थे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बनती दिखाई दे रही हैं। कार्यक्षेत्र में कोई सुखद सरप्राइज या नई जिम्मेदारी आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों को आकर्षित करेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
वृषभ राशि –आज का दिन आपको सेहत और सावधानी दोनों का संदेश दे रहा है। खान-पान में लापरवाही से बचें और तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें। घर में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता रखें, क्योंकि छोटी-सी असावधानी परेशानी का कारण बन सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन नई सोच और नए अवसरों के नाम रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई तकनीक या नए तरीके अपनाना लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मिलने वाली नई जिम्मेदारी आपकी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका होगी। घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है, लेकिन दोस्तों का साथ आपका मन हल्का कर देगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।
सिंह राशि-आज आपकी वाणी और व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता जरूर रह सकती है, लेकिन समझदारी से लिया गया फैसला आपको सही दिशा देगा। व्यापार में किए गए बदलाव धीरे-धीरे अच्छे परिणाम देने लगेंगे। पढ़ाई और काम में पूरी एकाग्रता बनाए रखें। दोस्तों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज धैर्य और संयम आपके सबसे बड़े साथी साबित होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।
मीन राशि – आज का दिन मिला-जुला लेकिन उम्मीदों से भरा रहेगा। यदि आप विवादों से दूरी बनाए रखेंगे, तो दिन काफी सुखद बीतेगा। दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको मानसिक शांति देगा। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी और राहत का अनुभव होगा। हालांकि माताजी के साथ किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।






