Today Horoscope 18 November 2025 आज इन राशि 4 राशि वालों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज आपकी माताजी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि आपका जो मन में आएगा, वह करेंगे, जिससे उन्हें कोई ठेस पहुंच सकती हैं। आपको किसी दूसरे की मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको अपने जरूरी कागजातों पर  पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपके मन में काम को लेकर भी नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और प्रॉपर्टी डीलर का काम आप कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

 

मिथुन राशि-आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 27 March 2026 आज इन 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और किसी बात को लेकर आपके मन में यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही न करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज जीवनसाथी और आपके बीच कोई कहासुनी बढ़ेगी इसलिए थोड़ा संयम बनाए रखें। नौकरी में यदि आपको कई काम मिले, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। माताजी की सेहत मे गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 30 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

    Spread the love

    Spread the love  मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी…


    Spread the love

    Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न…


    Spread the love