Today Horoscope 17 February आज होगी इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि, जानें क्या कहता है आज का आपका राशिफल ।।

Spread the love

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी होगी। पारिवारिक दायित्व का आप आसानी से पूर्ति कर पाएंगे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपको कोई सम्मान मिल सकता है। आपने यदि संतान से किसी काम को लेकर कोई उम्मीद लगाई थी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

मकर राशि- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

और पढ़े  Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कुंभ राशि-आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।  आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप  किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 27 March 2026 आज इन 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज…


    Spread the love

    Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,…


    Spread the love