Today Horoscope 16 November 22 आज का दिन होने वाला है इन राशि वालो के लिए कुछ खास,क्या कहती है आपकी राशि ||

मेष राशि- चन्द्रमा चौथे भाव में रहेगें, जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी. नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहेंगे.आप उनमें से निकलने के लिए प्रयास करेंगे. करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है. बिजनेस में दिन कुछ खास नहीं है.घर-परिवार के कामों को पूरा करने में दिन बीत सकता है. वीडियो कॉलिंग के जरिए दोस्तों और घर के लोगों से सीधा संपर्क बना रहेगा, जिस कारण नए कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे.इन सब में अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व अपने क्षेत्र में रिसर्च पर लग जाएं तो उनके लिए फायदेमंद रहेगा.अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें.

वृषभ राशि- चन्द्रमा तीसरे भाव में रहेगें, जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी. बिजनेस में समय आशाजनक रहेगा. बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. आय में वृद्धि होगी. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. संबंधों में मधुरता आएगी.आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यों के मध्य की बाधाओं में कमी होगी.विद्यार्थी सफलता अर्जित करेगा.

मिथुन राशि- चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ. धनार्जन सुगम होगा.कुछ बिजनेसमेन को बिजनेस में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.ब्रह्म योग, लक्ष्मीनारायण योग, वासी योग और सुनफा योग के बनने से व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. वर्कस्पेस पर सहकर्मियों और सीनियर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.संतान या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा. संबंधों में मधुरता आएगी. खिलाड़ियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आरोग्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजें न करें अथवा ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो.सेहत के मामले में थोड़ी बेचैनी हो सकती है. थकान महसूस होगी.

कर्क राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगें जिससे होगा बौद्धिक-विकास. बिजनेस में आ रही बाधाएं कुछ हद तक दूर होगी.सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा. वाणिज्यिक संपत्ति में निवेश करने का मानस फिलहाल टाल दें.कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों में मन लगाएं.इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे. जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है.विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए तब ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा.

और पढ़े  Today Horoscope 29 October 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

सिंह राशि- चन्द्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहा है. जिससे बढेगा खर्च रहे सावधान. बिजनेस में तनाव से घिरे रहेंगे.अपनी कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है.ये दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है.वर्कस्पेस पर क्षमता से अधिक काम लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है.किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी.इसलिए हताश न हों.दिन आपके लिए अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है.परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बहुत अच्छा नहीं कर पाएंगे.

कन्या राशि- चन्द्रमा 11वें भाव में विराजमान रहेगा. बिजनेस के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते.इस सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएं.ब्रह्म योग, वासी योग और सुनफा योग के बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.यह समय कुछ कठिन रहेगा लेकिन दोपहर बाद समय आपके पक्ष में होने से आप अपने अटके कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे.बस आप इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें.परिवार के साथ समय बिताएंगे.विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे.गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी.मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा.बाधाओं के पार सफलता प्रतीक्षा कर रही है.

तुला राशि- चन्द्रमा दशम भाव में रहेगा. वासी योग और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आप शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे जिससे आपके कार्यों में तेजी आएगी साथ ही कुछ नए कार्य भी आपके हाथ लग सकते है. वर्कस्पेस पर आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें.जीवन के बारे में आपका व्यक्तिगत व्यवहार जैसे आपका दृष्टिकोण, रवैया और आपकी राय जीवन में बदलाव लाएंगे.इन बदलावों का सामना खुले दिल से करें.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.चली आ रही समस्या पर अंकुश होगा.रचनात्मक कार्य सफल होंगे.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा.आपके पिता इस माह शुगर की परेशानी से परेशान हो सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा नवम भाव में रहेगा. बिजनेस में आर्थिक स्थिति में आशातीत सफलता मिलेगी.भागदौड़ की संभावना कम है.प्रयास सफल होंगे.करियर को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे.वर्कस्पेस पर यदि आप लिए कठिन मेंहनत और तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है.रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.पुस्तैनी जमीनी विवाद का समाधान होने से वर्षों पुरानी रिश्तों की दरार दूर होगी.खिलाड़ियों आपको कैलोरी बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा.

धनु राशि- चन्द्रमा 8वें घर में रहेंगे.बिजनेस में दिन आपके लिए कुछ मामलों में आपको विरोधियों से आपको पीछे रखेगा जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे.साथ ही आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे.आप अपनी समझदारी और कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे.कार्य के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है.परिवार में आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें जिससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा.भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा.विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं अपना समय बर्बाद न करें.सेहत के मामले में खान-पान का ध्यान रखें.

मकर राशि- चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे.बिजनेस में अचानक कुछ नये बदलाव करेंगे जो कि आपके पक्ष में होंगे.साथ ही आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से कर्मचारियों को प्रभावित कर पाएंगे.आप कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे.जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी.प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. विद्यार्थी आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और आपकी पढ़ाई ही आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी.रोग या शत्रु पराजित होगा.

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

कुंभ राशि- चन्द्रमा छठे घर में रहेगा. लक्ष्मीनारायण योग, वासी योग और ब्रह्म योग के बनने से बिजनेस में आप लंबित ऑर्डर को पूरा करने में सक्षम होंगे. साथ ही नए ऑर्डर मिलने से आप उत्साहित रहेंगे.अगर लेखन में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक है. नए सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी.वर्कस्पेस पर सकारात्मकता आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा.आपका व्यवहार आपको सभी के मध्य पहचान दिलाएगा.माता-पिता की ओर आपको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिल सकती है.विद्यार्थी का उत्साह और आत्मविश्वास उन्हें सफलता देने में सहायक होगा.घुटनों के दर्द से आपको आराम मिलेगा.

मीन राशि- चन्द्रमा पंचम हाउस में रहेगा. ग्रहों का खेल आपके पक्ष में होने से दिन व्यापारियों के लिए शुभ है.आप काफी प्रगति करेंगे.व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी.साथ ही आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 तो करना आपके लिए हितकर रहेगा.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे.व्यवसाय ठीक चलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.वर्कस्पेस पर की गई योजना फलीभूत होगी. साथ ही भागदौड़ रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी.अपेक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 October 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएँ लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी और आर्थिक लाभ…

    Today Horoscope 28 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल।।

      मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन…