Today Horoscope 16 November 2025 आज मिल सकती है इन राशि वालो को कोई अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल।।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस को लेकर कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं। किसी जोखिम भरे काम में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है, लेकिन किसी दूर रहने पर परिजन से कोई निराशाजनक  सूचना सुनने को मिलेगी। आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। संतान को आप कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे और आप उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी से कोई बात गुप्त न रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए सुखमय  रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग पड़ा हुआ था, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

और पढ़े  Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि-आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी  मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढे़गी। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 25 March 2026 आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और बन रहे है अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर एतियात बरतनी होगी। किसी से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी से पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर परिवार के कामो में कोई बदलाव न करें।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 30 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

    Spread the love

    Spread the love  मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी…


    Spread the love

    Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न…


    Spread the love