Today Horoscope 13 MAY 2025 आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सरकारी कार्यो में सफलता, पढ़ें अन्य राशियों के क्या है हाल..

Spread the love

 

मेष-आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है और सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। लेकिन कोई पारिवारिक वाद विवाद आपके लिए सिर दर्द बन सकता है, जिसे आप बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। आपको किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क-कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों मे अच्छी सफलता मिलेगी। शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। दोस्तों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।

और पढ़े  Today Horoscope 15 MaY 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

सिंह-इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थी किसी नई प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी नए वाहन की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा।

कन्‍या-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला-आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार को किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान करेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर ढील दे सकते हैं।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से आपके और जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 11 MaY 2026 आज के दिन इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

धनु-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर खुशियां आएंगी, क्योंकि आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें तो ही बेहतर रहेगा।

मकर-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी अच्छी सोच को कार्यक्षेत्र में बनाए रखें। आपके कुछ काम पूरा करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे।

मीन-आज का दिन आपके लिए रिश्तों में एकजुटता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी।

और पढ़े  Today Horoscope 13 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में खुशखबरी, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 15 MaY 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज बिजनेस में कभी फायदा तो कभी चुनौती वाला माहौल रह सकता है, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को आपके पक्ष में मोड़ सकती है। योजनाओं…


    Spread the love

    Today Horoscope 14 MaY 2026 आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे…


    Spread the love