Today Horoscope 11 APRIL 2025 आज का दिन रहेगा इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष-किसी दूसरी नौकरी का भी आपको ऑफर आने की संभावना है। परिवार में किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको अपनी किसी डील को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको किसी अजनबी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ- आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कर्क-आज के दिन उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 02 November 2026 आज हो सकता है इन राशि वालों का प्रमोशन, सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल।

सिंह-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्‍या-आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला-आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक-आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु- परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

और पढ़े  Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ-  आप दूसरों के बहकावे में ना आए और पूजापाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। अपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस दे सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो वह उसे देने आ सकती है।

मीन- आज आपको यदि किसी बात को लेकर क्रोध है, तो भी आप उसमें धैर्य बनाए रखें। कामकाज में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी। आपको मानसिक तनाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। दोस्तों के साथ भी आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन को लेकर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके जीवन में सुकून, खुशियां और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और अपने प्रिय के साथ बिताए गए खूबसूरत पल…

    Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन कामकाज की व्यस्तता और जिम्मेदारियों के बीच बीत सकता है। एक साथ कई काम सामने आने से थोड़ी उलझन जरूर होगी, लेकिन आपकी सूझबूझ आपको…