Today Horoscope 10 December 2025 आज इन राशि वालों को सुनने को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे, उन्हें कहीं घूमाने-फिराने को लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान की भावनाओं का सम्मान करना होगा, उन पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ना डालें। आप यदि किसी मकान या दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और प्रॉपर्टी डीलर का काम आप कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

 

मिथुन राशि-आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 17 September 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग,जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और किसी बात को लेकर आपके मन में यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही न करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी काम करने की गति भी काफी तेज रहेगी और आप व्यस्त रहने के बाद भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेंगे। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने जा सकते हैं और राजनीति में भी आपको अच्छी पहचान मिलेगी। आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको थोड़ा ध्यान देकर चलना होगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…

    Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम…