Today Horoscope 07 December 2025 आज इन 3 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि- आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आपको किसी काम को करने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी है और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। यदि आपको कोई टेंशन थी, तो उसका भी समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

मिथुन राशि-आज आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर ले। आप संतान के ऊपर कोई जिम्मेदारी ना डालें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपने व्यवसाय में कुछ नहीं योजनाओं को शामिल करके उसे बढ़ाने की कोशिश करते रहेंगे।

 

कर्क राशि –आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अपने अधूरे काम पूरे होंगे। आपके काम की गति भी थोड़ी तेज रहेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने से आपको खुशी होगी और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय बिताएंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में यदि आप कोई काम करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर यदि अपने बॉस को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपको डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें, नहीं तो बाद में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट के राय के बिना आगे बढ़ने से नुकसान होगा। आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, इसलिए किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें।

और पढ़े  Today Horoscope 17 September 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग,जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…

    Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम…