Today Horoscope 05 JULY 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, धनु राशि वाले लेन-देन से बचें,पढ़ें आज का राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का अनोखा मिश्रण लेकर आया है। कामकाज का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है और कुछ लोग आपकी प्रगति से असहज होकर राह में रुकावटें खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य हर चुनौती पर भारी पड़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। यदि आप अपने दिन की सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा।

वृषभ राशि –आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद आपके पक्ष में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। यदि कोई प्रिय वस्तु लंबे समय से खोई हुई थी, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक गलत बात रिश्तों में दूरी ला सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 10 September 2026 आज इस राशि के जातको पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 12 September 2026 आज हो सकता कुछ राशियों का प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दिखावे और अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। परिवार के भीतर चल रही किसी समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई चर्चा या विवाद सामने आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

 

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और घर का वातावरण भी आनंदमय रहेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे बड़ी राहत महसूस होगी। किसी नए कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप उसे लेकर उत्साहित नजर आएंगे। धन संबंधी समस्याओं में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई देगी।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे…

    Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

      मेष राशि- आज आपका ध्यान परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा। मंगल का प्रभाव आपको जबरदस्त ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास देगा, लेकिन इसी वजह से जल्दबाजी या गुस्सा…