Today Horoscope 05 December 2025 आज मिल सकती है इन राशि के जातकों को कोई अच्छी खबरें, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आप आज शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील फाइनल हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलें। आप अपनी किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जा सकते हैं।

वृषभ राशि – आज आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप शेयर मार्केट में अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी स्कीम मिलेगी। आपके बॉस आपके कामों से खुश आज आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी की काम को लेकर योजना बनाकर चलें, क्योंकि आपकी सेहत में कोई गड़बड़ी हो सकती है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको नुकसान देगा, इसलिए आज आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है।

 

कर्क राशि –आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा सफलता मिलेगी। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि –आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि-आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी।

 

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घिरे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है और आपको किसी कानूनी मामले में अच्छा खासा खर्च करना होगा, उसके बाद ही आपको सफलता हासिल होगी। आपको बिजनेस में मुताबिक काम मिल सकता है। आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। आपकी किसी लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…

    Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम…