Today Horoscope 05 DECEMBER 2024 आज का दिन होने वाला है इन 3 राशि वालों के लिए कुछ अलग और हो सकती है इच्छाएं पूरी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं ,उन्हें अपने कीमती सामानों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं घर से दूर जाना पड़ सकता है।

 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको कोई काम पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा।आपको अपने कुछ पिछले कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे और व्यापार में भी यदि आपके कुछ काम रूके हुए थे, तो उन्हें भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी प्लान लेकर आ सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

और पढ़े  Today Horoscope 11 October 2026 आज इन 3 राशि के जातको को रहना होगा आर्थिक मामलों में सतर्क, जानें सभी राशियों के क्या है हाल...

 

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। यदि आपको रूपए पैसे से संबंधित कोई समस्या आएगी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपकी मदद अवश्य करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

 

तुला राशि- आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा।आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है।आपकी दीर्घकालिन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप ना करें। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको धन संबंधित मामलों में कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष–आज प्रेम और रिश्तों के मामले में दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा और साथी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल भी आपको…

    Today Horoscope 13 October 2026 आज इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत, पढ़ें आज का पूरा राशिफल।।

    मेष राशि- आज आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिम्मेदारियां भले ही कुछ अधिक महसूस हों, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत हर…