Today Horoscope 05 August आज इन 3 राशि वालों को प्राप्त होगी सुख समृद्धि, जानें अपनी राशि के हाल।।

Spread the love

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी के साथ सम्‍बन्‍धों पर, उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर और उनसे सम्‍बन्‍ध‍ित चीजों पर ध्‍यान दें। थोड़ी दूरी और परेशानी का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी ठीक चलेगा। बटुक भैरव का दर्शन करना ठीक रहेगा।

वृषभ-शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएगा। उनका पराभव होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा है।

मिथुन-मानसिक स्थिति थोड़ी सी डंवाडोल रहेगी। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा मन पर। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

कर्क-रौब और रुआब आपके अंदर बना हुआ है। पिता का भरपूर सहयोग बना हुआ है। स्‍वास्थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापार सही है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-व्‍यापारिक स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कन्‍या-यदि मुंह में कोई भी समस्‍या हो। छाले पड़ें या दांत से सम्‍बन्‍धित समस्‍या हो तो किसी डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक कही जाएगी। व्‍यापारिक स्थिति भी एक ढंग से सही है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा से ओत प्रोत रहेंगे। कभी बहुत हाई तो कभी बहुत लो महसूस कर सकते हैं। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान व्‍यापार भी मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-मानसिक दबाव बना रहेगा। हालांकि धन और आय की स्थिति अच्‍छी रहेगी। संतान और प्रेम पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मकर-सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। राजनीतिक गलियारों में थोड़ा मतभेद और मनभेद दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी नरम-गरम बना रहेगा। कोई खराबी नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। भाग्‍य पर भरोसा करके इस समय कोई काम नहीं कर सकते। भाग्‍य कम साथ देगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम दिख रहा है। 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *