Today Horoscope 05 August 2023 आज मिलेगा इन राशि वालों को व्यवसाय में लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों के हाल ||

Spread the love

Today Horoscope 05 August 2023 आज मिलेगा इन राशि वालों को व्यवसाय में लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों के हाल ||

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेष राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मेष राशि के जातक सुखद और आनंददायक समय बिताएंगे। अगर परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज खत्म हो जाएगा और अब आप सभी एकजुट होकर पारिवारिक योजनाओं पर विचार करेंगे। वैसे आज आप बच्चों से जुड़ी किसी बात लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य भी आज मिल रहा है।

वृषभ राशि- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता लेकर आया है। लेकिन परिवार में आज माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज वृषभ राशि वालों को शासन सत्ता के साथ तालमेल का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आपका सुखद और रोमाटिक रहेगा। आप आज शॉपिंग के लिए जीवनसाथी अथवा प्रेमी के साथ जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए प्रसन्नता और लाभ लेकर आया है। पिछले कुछ समय से कार्यस्थल पर आपका अपने अधिकारियों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह आज दूर हो सकता है। आपका मन अपने काम में लगेगा और आप उत्साहित भी रहेंगे। आज आपके मजाकिया स्वभाव के कारण किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए बोलने से पहले अपने शब्दों को तौल कर बोलें। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी होगी। अगर आप आज कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। शाम के समय आज आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने उनके घर जा सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ किसी समारोह या पार्टी में में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आपके लिए सलाह है कि मौज मस्ती में नियम कानून और मर्यादा का भी ध्यान जरूर रखें। आज आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ आज आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। बच्चों की जिम्मेदारियां निभाने में आप सफल रहेंगे। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में भी व्यतीत करेंगे जिससे आपका पूरे सप्ताह का मानसिक तनाव दूर होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक आज के दिन व्यवसाय में कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। अगर आपने अपने बिजनेस के कुछ प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था तो आज संभव है कि आप उसे फिर से शुरू करने की सोचें। आपके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय और कदम का आपको आगे चलकर फायदा होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य की प्रगति और सफलता से मन आनंदित होगा।

कन्या राशि- आज कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके हाथों आज कोई शुभ कार्य का होना भी संभव है। रोजी रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कन्या राशि के जातक आज अपनी मेहनत और लागत के अनुसार अच्छी कमाई भी कर पाएंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है । बेहतर होगा कि आप अपने मन की बातों को परिवार के सदस्यों के सामने बिना संकोच रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

​तुला राशि- आज का दिन तुला राशि के जातकों को सभी तरह से सकारात्मक परिणाम देने वाला है। यदि पिछले कुछ दिनों से व्यापार में लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज वह समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने के कारण आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके विरोधी आज आपकी प्रगति और सफलता को देखकर मन ही मन आपसे जलते रहेंगे, इसलिए आपको विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए।

​वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आज आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को कुछ परेशानी हो सकती है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आज आप अपने बिजनस में किसी से उधार या कर्ज लेन देन कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए, नुकसान हो सकता है। आज परिवार में किसी कार्यक्रम और योजना पर पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने व्यापार में साझेदारी में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाएं, क्योंकि इस कार्य के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।

धनु राशि- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बड़ी सफलता लेकर आया है। आज आपके विरोधी आपकी प्रगति देखकर हैरान रहेंगे। लेकिन आपको अपने शत्रुओं को पहचानना होगा क्योंकि वे आपके मित्र बनकर भीतरघात कर सकते हैं। आज आप सरकारी कार्यों को टाल ही दें आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि परेशान होंगे और काम बनना मुश्किल होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर खर्च कर सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

मकर राशि- आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यों की लोग तारीफ करेंगे, सफलता से मन आनंदित होगा। आपको अपने बिजनस पार्टनर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जबकि आज नौकरी करने वाले जातकों को विवाद और ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने बच्चों का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो आज आपको अपने प्रयास से इस कार्य में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि- प्रभाव और वैभव में आज वृद्धि होगी। लेकिन आज किसी विरोधी और शत्रु के कारण आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। किसी का धोखा और गलत व्यवहार आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। सरकारी क्षेत्र में आज किसी की मदद और जुगत से आपका काम बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज सितारे बताते हैं कि आप गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।

​मीन राशि- आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिलाजुला सा रह सकता है। आज धन का लेन देन करना है तो जीवनसाथी से सलाह जरूर कर लें। उधार दिया गया पैसा आपको मिलना मुश्किल होगा साथ ही इससे आपका रिश्ता भी खराब होगा। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपको कोई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। आज आप अपनी किसी चीज के खो जाने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने सामानों सो संभालकर रखें। आज मीन राशि के जातक पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 24 March 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा…


    Spread the love

    Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए परोपकार और सेवा के कार्यों से जुड़कर सम्मान और पहचान दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नया और अलग करने की सोच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *