Today Horoscope 01 March 2026 आज इन राशि वालों को हो सकता है अच्छा लाभ, नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के बन रहे है योग,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज आपका दिन तेज रफ्तार में बीतने वाला है, मानो कामों की लंबी सूची आपका इंतजार कर रही हो। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि हर काम जरूरी नहीं होता, इसलिए बेवजह की भागदौड़ से बचना ही समझदारी होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा और मन को हल्का कर देगा। लंबे समय से दिल में छिपी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे आत्मसंतोष महसूस होगा। यदि किसी काम को लेकर चिंता चल रही थी, तो वह धीरे-धीरे खत्म होती दिखेगी।

वृषभ राशि –आज आपको आलस्य को पीछे छोड़कर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ना होगा, क्योंकि जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से शुरुआत में घबराहट हो सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ आपको आत्मविश्वास देगा। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर बहस होने की संभावना है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। घर की सजावट या रंगाई-पुताई का विचार बन सकता है।

 

मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 26 March 2026 इन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 30 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा, क्योंकि आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेगी। आज आपकी किसी से कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ मिल सकेंगे।

 

मीन राशि –आज का दिन आनंद और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष न रखें, क्योंकि सकारात्मक सोच ही आपको आगे बढ़ाएगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और अपने शौक पूरे करने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 30 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

    Spread the love

    Spread the love  मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी…


    Spread the love

    Today Horoscope 29 March 2026 आज इन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग जबकि इनको रहना होगाा संभलकर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न…


    Spread the love