Today Horoscope 01 August 2026 आज से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको किसी भी काम में शार्टकट लेने से बचना चाहिए तथा कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना चाहिए। अगस्त महीने के पूर्वार्ध में आपको कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए।

वृषभ राशि – आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आपको मानसिक शांति मिलेगी और सम्मान भी बढ़ेगा। सामाजिक आयोजन में कोई उपहार या सराहना मिलने से मन खुश रहेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी में राहत मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को और खास बना देगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। पढ़ाई और उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी रखें और पुराने उधार को चुकाने की कोशिश करें। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिल खुश कर सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें।

 

कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय चीज मिलने से मन खुश हो जाएगा। कामों को बिना योजना के करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 03 October 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा, करियर में दिखेंगे बदलाव, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। बिजनेस और नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह मानने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा, विशेषकर जो विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं।

 

मीन राशि – आज आपको अपनी बात बहुत सोच-समझकर कहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी छोटी-सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। हालांकि परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आपका कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि-आज दिन की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो सकती है। धन लाभ के साथ मन को खुश करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में…

    Today Horoscope 07 October 2026 आज इन राशि वालों के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों और अच्छे संकेतों से भरा रह सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में…