Today 8 july Horoscope : आज इन राशि वालों को मिल सकता हैं नौकरी में प्रमोशन,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

Spread the love

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। जीवनसाथी का साथ और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-शत्रुओं का पराभव हो जाएगा। नुकसान आपको नहीं होगा। पैरों में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। राजसत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 

मिथुन-रौब और रुआब बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से शुभ समय है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है लेकिन कोई खराबी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-बहुत सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई नई शुरुआत करना आपके लिए ठीक नहीं दिख रहा है। थोड़ा मध्‍यम समय है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। बजरंग बाण का पाठ करें।

और पढ़े  Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। प्रेम और संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सारी चीजें शुभ दिख रही हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आय का कोई नया मार्ग प्रशस्‍त हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन मार्ग पर ध्‍यान दें। गलत मार्ग से पैसे आएंगे तो आगे चलकर नुकसान हो सकता है। अभी निवेश न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। शरीर में रिएक्‍शन हो सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कुछ परेशानी दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। नेत्र विकार, सिरदर्द, साझेदारी में थोड़ी समस्‍या रहेगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन थोड़ा दु:खी हो जाएगा। उस पर काबू रखें। कुछ अनर्थ नहीं दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-स्थिति सही कही जाएगी। कोई समस्‍या की बात नहीं है लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। पुराना व्‍यापार सकुशल चलता रहेगा। पिता और स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

कुंभ-सामाजिक छवि न खराब होने पाए, ध्‍यान रखिएगा। बाकी किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में थोड़ा कष्‍ट दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करें।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *