Tina – टीना दत्ता को मिला बहुत बड़ा ऑफर..

Tina – टीना दत्ता को मिला बहुत बड़ा ऑफर..

बिग बॉस 16 अक्सर अपने कंटेस्टेंट के चलते सुर्खियों में बना रहा। शो में आए सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर लड़ाई-झगड़े और अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे। वहीं, शो से बाहर होने के बाद कई प्रतियोगियों की किस्मत चमक गई है। उनको लगातार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस लिस्ट में शो की दमदार कंटेस्टेंट रहीं टीना दत्ता का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें साउथ की एक फिल्म का ऑफर मिला है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना दत्ता को बहुत बड़ा ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए ऑफर आया है। उन्हें इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए चुना गया है। यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनाई जाएगी। फिल्म की कहानी को लेकर बताया गया है कि इसमें टीना एक अमीर राजनेता की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री को पिता के पास काम करने वाले एक लड़के से प्यार हो जाता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…