लालकुआं- खैर की अवैध लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार।

लालकुआं- खैर की अवैध लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार।

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार

लालकुआं जंगल में अवैध रूप से लकड़ी कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज की वन विभाग टीम ने जंगलों से खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक युपी नबर की टाटा स्कार्पियो कार और पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है।

पकड़ी गई लकड़ी की किमत दो लाख रुपये बताई जा रहीं हैं। वही वन विभाग की टीम ने पकडे़ सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर मामले की जानकारी देते हुए डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग डौली रेंज के अन्तर्गत ऊंचा गाँव द्वितीय बीट में खैर की लकड़ी काटकर ले जाने की तैयारी में है। जिसपर उनकी अगुवाई में वन विभाग की टीम ने ऊंचा गाँव द्वितीय बीट के मध्य घेराबंदी कर दी। इसी बीच जंगल से तेजगति में आ रही टाटा स्कार्पियो कार संख्या यूपी 41T 5474 तथा उसके साथ आ रही पिकअप गाड़ी संख्या DL04CNB 3601 को रोक लिया।<strong>लालकुआं- खैर की अवैध लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार। </strong> जिसमें मौजूद तीन लकड़ी तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमजद अली उर्फ गुड्डू, एव गुरू देव सिंह तथा सोनू सिंह निवासी धौराडाम का बताया। आरोपियों ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी जंगल से काट कर परिवहन करना स्वीकार किया है। वही बताया गया है कि अमजद अली उर्फ गुड्डू जो कि खैर तस्करी का मुख्य आरोपी है जिसपर डौली रेंज सहित अन्य रेंजो में लकड़ी तस्करी के कई मामले दर्ज है। फिलहाल वन विभाग की टीम पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।इधर वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई लकड़ी की किमत 2 लाख रूपये बताई जा रही है। इधर वन क्षेत्राधिकारी नवीन चन्द्र पवार ने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान कि भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इधर टीम में मुख्य रूप से डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, वन दरोगा कुलदीप पांडे, दीपक कुमार, कैलाश भाकूनी,किशन सुयाल,प्रकाश सिंह, गगनदीप, पकंज आर्या, रोशन बहादूर, शाहिद बेग सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़े  आदि कैलाश यात्रा में 26 साल के युवक की मौत: सांस लेने में दिक्कत से बिगड़ी तबीयत, इस सीजन 3 की जान गई
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…