धमकी- वक्फ बोर्ड चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, पथ संचलन का किया था स्वागत, केस दर्ज

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और ‘गर्दन काटने’ जैसी धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS 2023 की धारा 296A, 351(3) और 351(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

अक्तूबर 2025 किया था पथ संचलन का स्वागत
5 अक्तूबर 2025 को उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पथ-संचलन निकाला गया था। वक्फ बोर्ड द्वारा इस जुलूस का स्वागत किया गया, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। इन पोस्ट्स पर इंस्टाग्राम ID ‘taj.ansari.3110’ और ‘faizal khan baba’ से आपत्तिजनक और धमकी भरे कमेंट किए गए। आरोपियों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत और जांच
डायरेक्टर फैजान खान ने 11 अक्टूबर को थाना महाकाल में आवेदन देकर धमकी मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल कनोजे द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में दोनों इंस्टाग्राम अकाउंटों से की गई टिप्पणियों की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया।

सामाजिक सद्भाव पर हमला बताया
वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। आरएसएस पथ-संचलन के स्वागत का वीडियो अपलोड होने के बाद से ही उन्हें और डायरेक्टर को आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और धमकियाँ मिल रही थीं।

और पढ़े  तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

आरोपियों की तलाश जारी
मामले में नामजद दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…