ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान- आपके साथ हो सकता राशन कार्ड की ई-केवाईसी के नाम पर फ्रॉड, जानें क्या है सही तरीका

Spread the love

भारत सरकार देश की एक बड़ी आबादी को मुफ्त व सस्ता राशन देने का काम करती है। इसके लिए गरीबी में जीवन यापन करने वाले और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का राशन कार्ड बनाया जाता है। इस राशन कार्ड के जरिए कार्डधारक अपने मोहल्ले की सरकारी राशन की दुकान से हर माह मुफ्त व सस्ता राशन ले सकता है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की सुविधा लोगों को दी जाती है। वहीं, पिछले कुछ समय से राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं जालसाज इन चीजों का फायदा उठाकर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका क्या है।

 

कैसे ठगते हैं जालसाज?
  • जैसा कि विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। जालसाज इसी बात का फायदा उठाते हुए लोगों को फेक कॉल करते हैं जिसमें उन्हें तुरंत ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद कार्डधारकों के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाता है और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं ये जालसाज आपके मोबाइल को हैक कर ठगी कर देते हैं।
  • फेक कॉल के अलावा जालसाज लोगों के मोबाइल नंबर पर फेक मैसेज भी भेजते हैं, जो देखने में बिलकुल असली मैसेज लगता है। इस मैसेज में लिखा होता है कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। ई-केवाईसी के लिए इसमें लिंक भी दिया होता है। पर आपको इस पर क्लिक नहीं करना है, वरना आप अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं।
और पढ़े  मौसम का अलर्ट- देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर

 

ये है ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको इसके लिए सबसे पहले उस राशन की सरकारी दुकान पर जाना है, जहां से आप राशन लेते हैं
  • ध्यान रहे कि राशन कार्ड में जितने सदस्यों के नाम हैं, वे सभी दुकान पर जाएं
  • आप चाहें तो अलग-अलग भी जा सकते हैं, बस आपको राशन डीलर द्वारा दिया जाने वाले रेफरेंस नंबर बताना होता है

 

स्टेप 2
  • फिर राशन डीलर आपकी ई-केवाईसी करता है जिसके लिए वे प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट पोस मशीन में लेता है
  • फिंगर प्रिंट आते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाती है
  • ध्यान रहे कि इसके लिए आपको राशन डीलर को कोई पैसे नहीं देने होते हैं, क्योंकि ये सुविधा मुफ्त है।

Spread the love
  • Related Posts

    सीबीआई-एनआईए सहित 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब सात साल की प्रतिनियुक्ति, सीएपीएफ और एआर कर्मियों पर फैसला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई और एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) सहित पाँच केंद्रीय एजेंसियों में सीएपीएफ व असम राइफल्स के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ा…


    Spread the love

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love