‘कांटा लगा गर्ल’:- अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

 

इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांसें लीं। निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। सबसे पहले विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की जानकारी दी गई है। इसके बाद शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की। रोते हुए उन्होंने बस इतना बताया कि शेफाली का निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया।

 

तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे पति पराग 
इससे पहले विरल भयानी ने विक्की ललवानी की पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोग बेलेव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल के एक स्टॉफ ने इस खबर की पुष्टि की कि शेफाली की मौत हॉस्पिटल आने से पहले ही हो चुकी थी। इस हाॅस्पिटल के डॉ. लूला ने इस खबर का खंडन नहीं किया और इतना कहा कि वह किसी भी मरीज के बारे में कोई विवरण नहीं बता सकते हैं। फिर उसी हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत ने खबर की पुष्टि की और कहा, ‘हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज रहे हैं।’

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?

 

 

  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…