पटना के श्री महावीर मंदिर न्यास की ओर से 2 करोड़ की तीसरी किस्त की गई भेंट

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला का विराट मंदिर बनाने के लिए पटना के श्री महावीर मंदिर न्यास की ओर से 2 करोड़ की तीसरी किस्त भेंट की गई। श्री महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव श्री चंपत राय को 2 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सह ट्रस्टी श्री नीतीश कुमार तथा डा0 अनिल मिश्रा भी उपस्थित थे। पिछले साल दिनांक 8 दिसंबर 2021 को दो करोड़ की दूसरी किस्त एवं पहली किस्त सन् 2020 को रामनवमी के दिन दिए गए थे। अभी तक कुल 6 करोड़ की धनराशि प्रदान की जा चुकी है।
9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला श्री राम जन्म भूमि के पक्ष में आने के दिन ही आचार्य श्री किशोर कुणाल ने सबसे पहले श्री राम लला मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि श्री महावीर मंदिर न्यास की तरफ से सहयोग राशि की घोषणा करी थी। न्यास की ओर से अब तक कुल 6 करोड़ की राशि अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी जा चुकी है। आचार्य श्री किशोर कुणाल ने बतलाया कि 2023 की जुलाई में चौथी किस्त (2 करोड़) एवं रामलला अपने गर्भ में आने से पहले पांचवी किस्त भी सौंप दी जाएगी।
बताते चलें कि अयोध्या के अमावा राम मंदिर में पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर द्वारा संचालित राम रसोई में प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार राम भक्तों को 9 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। वही परिसर में निशुल्क लाकर एवं शौचालय की भी राम भक्तों के लिए व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो। अमावा राम मंदिर में न्यास की ओर से प्रतिवर्ष बाल्मीकि-रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है।

और पढ़े  नोएडा में चल रहा था कटिया निगम: घर में बना बिजली उपकेंद्र, 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर..
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…