फोन के ये फीचर: आप अपने फोन को बिना अनलॉक किए भी कर सकते हैं कॉल, इमरजेंसी में जान बचा सकता है ये फीचर

 

एक्सीडेंट में कई लोगों की मौत समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण हो जाती है। अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो एमरजेंसी नंबर पर कॉल कर जल्द से जल्द एंबुलेंस बुला कर उसकी जान बचाई जा सकती है।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां फोन में एक ऐसा फीचर देती है जिससे फोन लॉक रहने पर भी कॉल किया जा सकता है। यह फीचर स्क्रीन लॉक रहने पर भी काम करता है ताकि पीड़ित की मदद की जा सके।

एक्सीडेंट के समय लोग अपना होश खो बैठते हैं और ऐसे में वह पासवर्ड और स्क्रीनलॉक जैसी चीजें याद नहीं रख पाते। ऐसे समय में इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सहायता बुलाने में फोन का Emergency SOS फीचर काफी काम आता है।

यह फीचर आपके फोन के लॉक स्क्रीन पर स्वाइप करने पर दिखता है। कई फोन में यह Emergency SOS और कई में Emergency Call के नाम से दिखता है। इसमें पहले से ही कुछ अमरजेंसी नंबर (जैसे 112) सेव होते हैं, जिसपर सिर्फ एक क्लिक कर कॉल किया जा सकता है।

इसपर कॉल कर पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई जा सकती है।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…