Uttarakhand- प्रदेश के सरकारी स्कूलों की समय सारणी में होगा बदलाव, शिक्षा निदेशालय ने मांगे प्रस्ताव

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की समय सारणी में बदलाव की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए सभी सीईओ से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव में लिखा गया है कि एनईपी के तहत एक सत्र में 34 कार्य सप्ताह होंगे। हर सप्ताह 32 घंटे पढ़ाई होगी।

इस तरह एक दिन में पांच घंटे 20 मिनट पढ़ाई होगी। शीतकाल एक अक्तूबर से 31 मार्च तक और ग्रीष्मकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…