हो गया बवाल: गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Spread the love

यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि यह प्रभात फेरी पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते आ रही है। बात इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कल दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी को रोकने का प्रयास किया था और पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

 

दूसरे समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे इस्लामनगर थाने की पुलिस गांव ब्योर पहुंची। इस बीच लोग प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए। लोगों के गुस्से को देखकर बिल्सी, उघैती पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पीएसी बटालियन भी बुला ली गई।

 

देखते ही देखते एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा, सीओ बिल्सी मौके पर पहुंच गए। करीब आठ बजे पुलिस ने भक्तों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाएं व युवक घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने प्रभात फेरी रोकने वाले पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी गहमा-गहमी के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और प्रभात फेरी को अपने सामने ही निकलवा दिया। प्रभात फेरी निकालने के बाद भी घायल महिलाओं व युवकों के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

और पढ़े  होली 2026: शाहजहांपुर में 'लाट साहब' मांग रहे 21 हजार नजराना, जींस-शर्ट और जूते

यह बोले एसपी देहात
एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि प्रभात फेरी का लोग विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर प्रभात फेरी को रोका गया था, लेकिन बाद में पता चला कि प्रभात फेरी कई वर्षों से इसी रास्ते से निकलती आ रही है तो मौके पर पहुंचकर प्रभात फेरी को निकलवाया गया है। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। प्रभात फेरी पर अब कोई रोक नहीं रहेगी।

सपा सरकार के समय एक समुदाय की आपत्ति पर बदल दिया गया था प्रभात फेरी का मार्ग
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई वर्षों से प्रभात फेरी निकाली जाती रही है। लगभग दस वर्ष पूर्व सपा सरकार के समय एक समुदाय विशेष की आपत्ति के बाद प्रभात फेरी का मार्ग बदल दिया गया था। इस बार ग्रामीणों ने प्रभात फेरी पुराने मार्ग से निकालनी शुरू कर दी। इसी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने थाना पुलिस को फोन कर आपत्ति दर्ज कराई।

कल भी प्रभात फेरी को निकाले जाने को लेकर स्थिति हो गई थी तनावपूर्ण
ग्राम ब्योर कासिमाबाद में प्रभात फेरी के मार्ग को लेकर बीते गुरुवार की भोर के समय भी स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। समुदाय विशेष द्वारा पुराने मार्ग से प्रभात फेरी निकाले जाने पर आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था और प्रभात फेरी को दूसरे मार्ग से निकलवाया था।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love