यहाँ मिला दुनिया का सबसे अनोखा ‘खून’,दुनिया का पहला सीआरआईबी एंटीजेन रक्त समूह भारत में मिला..

र्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का पहला अनोखा सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। दरअसल, कार्डियक अरेस्ट को बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए सैंपल लैब भेजा। लैब असिस्टेंट की जांच में जो रिपोर्ट सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

 

आधुनिक तरीके से ब्लड जांच, परिवार के 20 लोगों से भी सैंपल मैच नहीं
हार्ट की सर्जरी के लिए भर्ती कराई गई महिला का ब्लड ग्रुप ओआरएच+ था, जो कि आम है। लेकिन कोई भी ओ पॉजिटिव ब्लड यूनिट उसके ब्लड से मैच नहीं हुआ। इसके बाद गहन जांच के लिए ब्लड सैंपल को रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंटर भेजा गया। बंगलूरू में आधुनिक तरीके से ब्लड की जांच की गई लेकिन महिला का ब्लड सभी टेस्ट सैंपल्स के साथ मेल नहीं खा रहा था। परिवार के करीब 20 लोगों के सैंपल भी लिए गए, लेकिन किसी का ब्लड महिला के ब्लड सैंपल से मैच नहीं हुआ।

 

10 महीने की रिसर्च के बाद एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन मिला
रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंट के डॉ. अंकित माथुर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन बिना ब्लड के ट्रांसफर के सफलतापूर्वक हो गया है। महिला और उसके परिवार के ब्लड सैंपल को ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेट्री ब्रिटेन भेजा गया। 10 महीने की रिसर्च के बाद एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन मिला, जिसे सीआरआईबी नाम दिया गया। यह रिसर्च जून 2025 में इटली में हुई आईएसबीटी की एक मीटिंग में बताई गई।

कैसे रखा गया सीआरआईबी नाम?
सीआरआईबी नाम में सीआर का मतलब ‘क्रोमर’ और आईबी का मतलब ‘इंडिया’, बंगलूरू’ है। डॉ. माथुर ने यह भी कहा कि रोटरी बंगलूरू टीटीके ब्लड सेंटर ने दुर्लभ ब्लड डोनर रजिस्ट्री शुरू की है। वे पहले भी कई दुर्लभ ब्लड टाइप के मरीजों की मदद कर चुके हैं।

और पढ़े  अमेरिका- 'मिस्टर सिंह' वाले विज्ञापन पर मचा बवाल, सरकार ने हटाया पोस्ट, क्यों हुआ इतना विरोध?

 

 

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…