आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बाल-बाल बचे ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूर, लोग आश्चर्यचकित

Spread the love

दायूं जिले के बिल्सी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक आसमान से बड़ी बर्फ की सिल्ली आकर गिरी। घटना मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा ईंट भट्ठे की है। बर्फ की सिल्ली के तेज धमाके के साथ जमीन पर गिरने से आसपास काम कर रहे मजदूर घबरा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद हर कोई शख्स आश्चर्यचकित रह गया।

दिधोनी निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह लगभग नौ बजे ईंट पाथने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरकर उनके पास आ गिरी। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मजदूर नंदनी, सोमेंद्र, काजल, पूनम और संगीता चंद इंच की दूरी से बच गए।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ 
धमाके की आवाज सुनकर भट्टे के आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बर्फ की सिल्ली को देखने के लिए क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि बर्फ का टुकड़ा आसमान से काफी तेजी के साथ नीचे गिरा और जमीन पर गिरते ही चकनाचूर हो गया। उसके टुकड़े कुछ दूर तक जा गिरे।

बर्फ की सिल्ली गिरने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरी है, जबकि घटना की वजह को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

और पढ़े  अमेरिका में आरएसएस पर बैन लगाने की मांग: भागवत के US दौरे पर USCIRF सख्त, बोला- संघ नेताओं को न मिले सम्मान

Spread the love
  • Related Posts

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Himachal- डीएफओ ने नहीं सुनी विधायक की बात, अनुराधा राणा ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्थानीय डीएफओ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत विधानसभा सचिवालय में की है। विधायक का आरोप है कि…


    Spread the love