पापी जीजा की कहानी:- कार में साली के संग की गंदी करतूत, तबीयत बिगड़ने पर हुई जांच तो रिपोर्ट देख जीते जी मर गई वो

पापी जीजा की कहानी:- कार में साली के संग की गंदी करतूत, तबीयत बिगड़ने पर हुई जांच तो रिपोर्ट देख जीते जी मर गई वो

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में साली ने अपने मौसेरे जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत करने पर विवाहिता के साथ पिटाई की गई। महिला अपने पति व ससुरालीजन के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती एक विद्यालय में बीएससी की छात्रा है। उसका विवाह उसके परिजन ने फरवरी में आगरा के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ किया था। विवाहिता की परीक्षाएं शुरू होने के कारण वह अपने मायके आ गई थी। विवाहिता का आरोप है कि 26 अप्रैल को सिरसागंज में रहने वाला उसका मौसेरा जीजा उसे सुभाष तिराहे पर मिला। जिसने साली को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जब वह अचेत हो गई, तो उसे कार में बिठाकर अपने साथ कहीं ले गया। जब विवाहिता को होश आया तो उसने खुद को सुभाष तिराहे पर मौजूद पाया।

दो माह बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो जांच कराई गई। जानकारी हुई कि विवाहिता गर्भवती है। उसने घटना की जानकारी अपने पति एवं ससुरालीजन को दी। बीते बुधवार को पीड़िता अपने पति व ससुरालीजन के साथ सिरसागंज निवासी आरोपी जीजा के घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी एवं उसके परिजन ने विवाहिता को पीट दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित अपने पति तथा परिजन के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला पांच माह पुराना है। घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

और पढ़े  राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में 78 बनाम 57 का मुकाबला, 15 निर्दलीय पर नजर, कोटा-सुकेत में भी फैसला आज
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…