दास्तां ऐसे जनाजे की जिसे 14 महीने बाद नसीब हुई कब्र, बेटे के जनाजे का इंतजार 14 महीने तक करती रही मां

Spread the love

दास्तां ऐसे जनाजे की जिसे 14 महीने बाद नसीब हुई कब्र,
बेटे के जनाजे का इंतजार 14 महीने तक करती रही मां

शाहजहांपुर

एक मां को अपने बेटे के शव को देखने के लिए 14 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा लंबी जद्दोजहद के बाद सऊदी के जद्दा से शव
शाहजहांपुर के मोहल्ला मेहमान शाह में पहुंचा । इसके बाद जनाजे को सुपुर्द ए खाक किया गया ।‌
शाहजहांपुर के मेहमान छा के रहने वाले मोहम्मद आलम सऊदी अरब जद्दा में नौकरी करते थे पिछले साल मार्च में सऊदी अरब में उनकी मौत हो गई । सऊदी सरकार ने परिजन से जनाजे को सऊदी में दफनाने की इजाजत मांगी तो मृतक आलम की पत्नी ने हां कर दिया जबकि पालम की मां ने सऊदी सरकार के बेटे के जनाजे के आखरी दीदार की गुहार लगाई । मां की फरियाद पर सऊदी गवर्नमेंट ने आलम के जनाजे को लेप लगाकर सऊदी में रख दिया । इस बीच सऊदी सरकार ने मोहम्मद आलम के शव को भारत भेजने की तैयारी शुरू की ।‌
दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के सहयोग से लंबी जद्दोजहद व सरकारी मदद के बाद 14 महीने के लंबे वक्त लगा । सऊदी सरकार ने फ्लाइट द्वारा मोहम्मद आलम के शव को लखनऊ भेजा जिसके बाद लखनऊ से वाहन द्वारा शव शाहजहांपुर के कोतवाली के मोहल्ला मेहमान छा में मध्य काल के मकान पर पहुंचा । सोमवार को मृतक आलम का शव शाहजहांपुर के कोतवाली के मोहल्ला मेहमान शाह में लाया गया जिसको देखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचे । पिछले 14 महीने से अपने बेटे की जनाजे का इंतजार कर रही मां ने बेटे के जनाजे को देखा तो फूट-फूट कर रोने लगी । भाई आफताब से लेकर परिजन के सभी बेहद बेहद हम सदा नजर आए हर तरफ गम का माहौल था देर शाम आलम के जनाजे को 14 महीने बाद कब्र में दफन किया गया ।
इसके साथ ही एक पुरानी कहावत खाक जहां की थी खमीर वही पहुंचा सच की जमीन दीदार कराती नजर आई ।

और पढ़े  इलाहाबाद HC ने पूछा- पर्याप्त समय के बावजूद इंजीनियर को क्यों नहीं बचाया, क्या कदम उठाये

Spread the love
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *