मां के सामने बेटे की बेरहमी से हत्या: तड़पता रहा बेटा…बदमाश करते रहे मनमानी, दशहत में जमी रही मां

Spread the love

 

ल्हा माजरा गांव में बुधवार की रात कड़ाके की ठंड में करीब 35 मिनट तक डर और बेबसी का मंजर बना रहा। लूट के लिए घर में घुसे बदमाशों ने सुनीता के सामने उसके 26 वर्षीय बेटे साहिल के सीने में चाकू उतार दिया। खून से लथपथ बेटा तड़पता रहा और डरी-सहमी मां बर्फ सी जमी रही।

कादियान ने डीसीपी क्राइम नरेंद्र बताया है कि बदमाश देर रात करीब एक बजे घर में पिछले हिस्से की दीवार के सहारे चढ़कर अंदर घुसे। इस वजह से घर के सामने लगे सीसीटीवी में उनकी तस्वीरें नहीं आईं। आशंका है कि घटना से पहले रेकी की गई होगी।

दरवाजे पर दस्तक सुनकर सुनीता सबसे पहले अपने कमरे से बाहर निकलीं। उनके सामने बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एक बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। तीन बिना चेहरा ढके थे।

मां के सामने ही साहिल के सीने में बदमाशों ने चाकू घोंपा। चाकू लगते ही बेटा साहिल फर्श पर गिर गया। फिर बदमाशों ने सुनीता को कमरे में बंद कर दिया। करीब 35 मिनट तक बदमाश घर के कमरों में घुसकर कीमती सामान लूटते रहे।

बदमाश सुनीता को बार-बार धमकाते रहे। जब सब्र का बांध टूटा तो सुनीता चिल्लाने लगीं। पकड़े जाने के डर से बदमाश उनके कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर जाली का गेट बंद कर भाग गए।

इसके बाद जाली का गेट खोलकर सुनीता बाहर निकलीं और खून से लथपथ साहिल को देख चिल्लाते हुए ऊपर किराएदार के कमरे की तरफ भागीं। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहिल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बदमाश सुनीता का मोबाइल और कार की चाबी भी साथ ले गए।

और पढ़े  रुपया vs डॉलर- शतक लगाने की दहलीज पर रुपया? भारतीय मुद्रा में गिरावट की पूरी कहानी आसान भाषा में यहां समझें

पहले पति की मौत ने दिया जख्म, अब बदमाशों ने बेटा छीनकर दिया कमी न भूलने वाला दर्द
सुनीता के पति राजेश की दो साल पहले ही हृदयघात से मौत हुई थी। पति के निधन के बाद सुनीता ने जैसे-तैसे बेटों के सहारे जीवन को आगे बढ़ाया। अब बदमाशों ने लूटपाट के बाद बेटे की हत्या कर उनका सबकुछ गहरे जख्म दिए हैं।

बड़ा सवाल… किराएदार को क्यों नहीं लगी भनक
घटना के समय मकान की पहली मंजिल पर महेंद्रगढ़ निवासी किराएदार हितेश मौजूद था। बताया जा रहा है वह काम करके रात को लौटा और सो गया। वारदात के 35 मिनट बाद सुनीता ऊपर गईं और उसे जगाया तब गांव के लोगों को घटना के बारे में पता चला। सवाल उठता है कि किराएदार को वारदात की भनक क्यों नहीं लगी ? बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ा था और अलमारियां खंगाली थी। इस दौरान सुनीता चीखती और चिल्लाती भी रहीं।

सुनसान स्थान पर रहने वालों की सुरक्षा पर सवाल
साहिल की हत्या से गांव में मातम पसरा है। हर चेहरा गमगीन है। लोग कह रहे हैं कि एक मां से पहले पति छिन गया और अब बेरहमी से उनके जवान बेटे की हत्या कर दी गई। यही नहीं, इस घटना ने सुनसान इलाकों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

14 दिन में चार हत्या, दो अन्य का खुलासा
सोनीपत। सोनीपत जिले में पिछले 14 दिन में हत्या की चार वारदात सामना आने के दो वारदात का खुलासा हो चुका है। इनमें से दो में अवैध संबंध तो दो में लूट की साजिश जिम्मेदार बताई जा रही है।

और पढ़े  क्रूरता की हदें पार- युवक की गला घोंटकर हत्या, पत्थर मार कर धड़ से अलग किया सिर, चेहरे पर आंख भी नहीं मिली

– 26 दिसंबर 2025 को जिले के गांव सलीमसर टराली में दिल्ली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त रामनिवास की पत्नी उषा (55) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आटा पिसवाने चक्की पर गई उषा के गले से सोने की चेन, कानों की बालियां और हाथ से सोने की अंगूठी गायब मिली थी।

– एक जनवरी को गन्नौर तहसील के गांव राजपुर में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई दलबीर (60) कही हत्या। शव घर के पास स्थित मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी के कमरे में मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी गांव के सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।

– 6 जनवरी को सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर रामकिशन (38) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी सरिता ने दो माह पहले रिलेशन में आए पति के दोस्त सतपाल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।

– 1 जनवरी को खुलासा हुआ था कि 12 सितंबर 2025 को बहालगढ़ में मिला अधजला शव बागपत उत्तर प्रदेश के गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद का था। मुठभेड़ के बाद हत्या का एक आरोपी समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था तो उसके भाई साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन आस मोहम्मद के राठधना निवासी सौतेले ससुर राजेश ने सचिवालय पहुंचकर जहर पी लिया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। वीरवार को पुलिस ने समीर और राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने वाली आस मोहम्मद की पत्नी शबाना और उसकी सास हलीमा को भी पुलिस पकड़ चुकी है।

और पढ़े  बड़ी दुर्घटना- आंध्र प्रदेश में हादसा, 14 लोगों की मौत, कई लोग जिंदा जले

– 7 जनवरी को गोहाना तहसील के गांव विचपड़ी में करीब एक माह से 57 वर्षीय रामफल के लापता हो के मामले में नया मोड़ आ गया। 18 दिसंबर 2025 को सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले भतीजे सत्यवान ने अब गांव के ही दो-तीन युवकों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए केस दर्ज कर लिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love