सांसद प्रवीण निषाद के हाथों फ़िल्म ‘दुबई रिटर्न जीजा जी’ व ‘परिणाम’ का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू.

वाराणसी –

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी यानी वाराणसी में दो भोजपुरी फ़िल्म “दुबई रिटर्न जीजा जी” और ‘परिणाम’ का संतकबीर नगर के सांसद माननीय प्रवीण निषाद जी के हाथों मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। मुहूर्त कर माननीय सांसद जी ने फ़िल्म सुपरहिट होने की शुभकामना दी। इन दोनों फ़िल्म का निर्माण ABCD फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और डिवाइन फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है।
बात दोनों फिल्मों की करे तो फ़िल्म दुबई रिटर्न जीजा जी फुल कॉमेडी से भरपूर है जो दर्शको को हँसा हँसा कर लोटपोट कर देगी और वहीँ दूसरी फिल्म परिणाम महिला प्रधान फ़िल्म है जिसमे एक महिला अपने हक के लिए अपने परिवार के लिए कैसे लड़ती हैं कितना स्ट्रगल करना पड़ता है उसे। ये समझ लीजिए ये फ़िल्म समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में चांदनी सिंह व इशांत कुमार सिंह नजर आयेंगे।
बता दे चांदनी सिंह दोनों फिल्मों में बेहतरीन किरदार में नजर आयेंगी जो अब तक की उनकी फिल्मी जर्नी का सबसे अलग और यूनिक किरदार होगा।
इन दोनों फ़िल्मो का निर्माण ज्योति पाण्डेय कर रही है और निर्देशन डी के सिंह व दूसरी फिल्म का निर्देशन अतुल पाण्डेय कर रहे है। फ़िल्म छायांकन समीर सैयद कर रहे है और दोनों फिल्मों का लेखन किये है धर्मेंद्र सिंह,प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर ,स्टिल पंकज सक्सेना और आर्ट चंदन।सांसद प्रवीण निषाद के हाथों फ़िल्म ‘दुबई रिटर्न जीजा जी’ व ‘परिणाम’ का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू.
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह,इशांत कुमार सिंह,संजय पाण्डेय, गौरी शंकर सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रुद्रप्रताप सिंह ,नरेंद्र गुप्ता आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

और पढ़े  UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…