सुमित हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद की रंजिश में की हत्या, पार्क में बुलाकर मारी थी गोली, 3 गिरफ्तार

 

कनखल थाना क्षेत्र के दयाल एंक्लेव निवासी सुमित की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुराने विवाद में रंजिश के चलते सुमित की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये है मामला

सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे दो युवकों ने सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एनक्लेव  जमालपुर कलां थाना कनखल को कालोनी के ही पार्क में बुलाया। आरोप है कि पार्क में सुमित को गोली मार दी गई। इसके बाद सुमित के साथी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पता चलते ही सुमित के दोस्त भी अस्पताल से भाग निकले। इसके बाद  से पुलिस युवकों की तलाश में थी।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…