9 साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी- मां-बाप का पता नहीं..जिस्म के सौदागरों ने बेचा, हर रात नोंचा गया जिस्म..

Spread the love

 

गरा में देह व्यापार से पीड़ित नौ वर्षीय बालिका ने शुक्रवार को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। अब पुलिस बयानों के अनुरूप जांच करेगी। उधर, पुलिस अब तक बालिका के माता-पिता का पता नहीं लगा सकी है। भागे हुए पांच आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

नौ वर्षीय बालिका एक राहगीर की मदद से पुलिस के पास पहुंची थी। उसने बताया था कि उसे बंधक बनाकर कथित मां गीता गलत काम करा रही थी। विरोध पर पीटती थी। उसके बेटे सिगरेट से दागते थे। पुलिस ने बच्ची को बालगृह में आश्रय दिलाया है।

 

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा और भागे हुए पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि बच्ची को जयपुर के महेंद्र ने बेचा था। उसके जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। उसे बी वारंट पर आगरा लाया जाएगा।

सोमवार को बालिका के बयानों का अवलोकन किया जाएगा। अगर, बच्ची ने घटना में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने के बारे में बताया होगा तो केस में उसे भी शामिल किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की पहली प्राथमिकता उसके माता-पिता को ढूंढना है। अगर, वो मिल जाते हैं तो बालिका को घर पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love