गजब का है एमपी: आधा किलो रसगुल्ला और 2 पैकेट गुटखे की चोरी पर दर्ज हो गई FIR,दोनों की कीमत मात्र 165 रुपये

Spread the love

 

 

स्कूटी में सवार होकर बेकरी पहुंचे दो युवकों ने आधा किलो रसगुल्ले का डिब्बा और दो पैकेट गुटखा चुरा लिए। इस घटना को लेकर दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह के अनुसार, वार्ड नंबर 8 में शीला विश्वकर्मा की बेकरी शॉप है। 24 अप्रैल की दोपहर को दुकान पर महिला का बेटा बैठा हुआ था। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक दुकान के अंदर गया और रसगुल्ले का डिब्बा चुराकर फरार हो गया।

दुकानदार के बेटे ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दुकान संचालक ने आशुतोष ठाकुर पर संदेह जताया है।

 

बताया गया है कि आरोपी युवक दो गुटखे के पैकेट भी बिना भुगतान किए ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत 165 रुपये बताई गई है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। साथ ही पांच हजार रुपये से कम की चोरी, संज्ञेय अपराध की श्रेणी में नहीं आती है। पुलिस प्रकरण में खात्मा रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है।

आधा किलो रसगुल्ले और दो गुटखे की चोरी पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित दुकान संचालक ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की है।

और पढ़े  Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

Spread the love
  • Related Posts

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश- हाईकोर्ट का फैसला- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन अमान्य,रामनिवास रावत होंगे नए MLA

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। बता…


    Spread the love