दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता- दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, भारतीय शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा, भेड़िए जैसी होती है ताकत

Spread the love

 

ब भी वफादारी की बात होती है, तो सबसे पहले कुत्तों का नाम आता है। शायद ही कोई कुत्तों से अधिक वफादार हो। इंसान भी कुत्तों से प्यार और पसंद करता है। दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो हजारों और लाखों रुपये खर्च कर कुत्तों की विदेशी नस्लें मंगवाते हैं। सूझबूझ से लेकर शारीरिक क्षमता में कुत्तों का कोई जवाब नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों में सबसे महंगा कुत्ता कौन सा है?

दुनिया में एक कुत्ता है, जो भेड़िए की तरह ताकतवर और फुर्तीला है। यह दूसरे कुत्तों की तरह ही है। इस खास कुत्ते को वुल्फडॉग कहा जाता है। यह अपनी ताकत और चेहरे के कारण मशहूर है। साथ ही यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है। वुल्फडॉग की कीमत लाखों-करोड़ों में है। यह कुत्ता एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार इसकी कीमत की वजह से लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

दरअसल, बेंगलुरु के ब्रीडर एस सतीश ने दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते को खरीदा है। इस वुल्फडॉग की कीमत 50 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि यह अभी तक का सबसे महंगा कुत्ता है। यह अपनी तरह का पहला कुत्ता है। यह जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है।

 

बताया जाता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा वुल्फडॉग है। एस सतीश ने जिस दुर्लभ वुल्फडॉग को खरीदा है, उसका नाम कैडाबॉम्ब ओकामी है। उन्होंने इस कुत्ते के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

और पढ़े  नीट की महापरीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए अनुभव, करीब 20 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores

कहां से खरीदा कुत्ता? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एस सतीश ने फरवरी में एक ब्रोकर के जरिए इस दुर्लभ कुत्ते को खरीदा था। इसकी पहचान दुनिया के सबसे दुर्लभ कुत्तों में होती है। ओकामी की उम्र सिर्फ आठ महीने है। इसकी लंबाई 30 इंच है और वजन 75 किलोग्राम है।

most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores

वुल्फडॉग की खासियत 

वुल्फडॉग बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखता है। भेड़िए की तरह दिखने वाले इस कुत्ते की आंखें  हल्की नीली या पीली होती हैं। इसका शरीर मजबूत और छरहरा होता है। इसके कारण यह लंबी दूरी तक दौड़ सकता है। इसके बाल घने होते हैं। यह बेहद समझदार होते हैं। इंसान की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love