देहरादून: मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच विधायकों की दून से दिल्ली तक दौड़, एक बार फिर cm से मिले

 

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच एक बार फिर विधायकों ने दून से लेकर दिल्ली तक दौड़ शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व से विधायक मिलकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

मंगलवार को सीएम धामी से मिलने वाले विधायकों का तांता लगा रहा। रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुलाकात की। सोमवार को भी कई विधायक सीएम धामी से मिले थे। उधर, देहरादून के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थीं।

पार्टी के कई विधायक अलग-अलग स्तर से मंत्रिमंडल में शामिल होने की ख्वाहिश को पूरा करने की कवायद में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मंत्रिमंडल में फिलहाल सीएम धामी को मिलाकर छह मंत्री हैं। 11 में से पांच मंत्री पद खाली हैं। लगातार इन्हें भरने को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं। हाल ही में भराड़ीसैंण सत्र के दौरान विपक्ष ने भी अपने विरोध में इस मुद्दे को शामिल किया था।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…