जालिम जीजा की करतूत साली को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, आरोपी जीजा अभी फरार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने साली को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने मामला सामने आया है। आरोपी जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल से दुष्कर्म किया। महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच जांच शुरू कर दी है। आरोपी जीजा को अभी गिरफ्तारी नहीं किया गया है।

जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुलंदशहर निवासी युवती की बड़ी बहन की शादी 2017 में हुई थी। तभी से उसका अपनी बहन के पास आना-जाना जाता था। कुछ साल बाद बहन के बेटा हुआ तो पीड़िता उनके घर रहने के लिए आई थी। उस दौरान जीजा ने नींद की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर अश्लील वीडियो बना ली। उसको ब्लैक मेल कर दो साल से दुष्कर्म करता रहा है और दबाव बनाकर शादी भी कर ली।
पीड़िता साली का आरोप है कि मां नहीं होने के कारण वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी। भाई की शादी होने पर घटना भाभी को बताई। तब परिजनों को पता चला। आरोप है कि शादी करने के बाद अब वह उसको अपने साथ नहीं रख रहा है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत महिला आयोग में की। महिला आयोग के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने जीजा समेत राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी दादरी नितिन कुमार ने बताया साली की शिकायत पर जीजा अमित राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

और पढ़े  ईरान के पांच तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया, तनाव बढ़ेगा?
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…