न्यूज वीडियो बनाने पर दरोगा ने दी पत्रकार को मारने की धमकी वीडियो हुआ वायरल।

अम्बेडकर नगर –

अंबेडकर नगर जनपद के थाना इब्राहिमपुर थाने पर तैनात एसआई रामनरेश से जुड़ा हुआ है। और वही एसओ इब्राहिमपुर ने भी एसआई रामनरेश को सपोर्ट करते नजर आए।


थाने में भैंस चोरी का मुकदमा अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ जिस मामले का फर्जी खुलासा और लीपापोती दरोगा साहब के द्वारा किया जाने लगा। पत्रकार साक्ष्य के लिए वीडियो बनाने लगा जो बात महोदय को ना गवार हुई। पत्रकार का मोबाइल छीन लिया। लेकिन मोबाइल में वीडियोग्राफी चालू होने के कारण उसके बाद का कृत्य भी रिकॉर्ड हो गया। बीडियो बनाने पर इब्राहिमपुर थाने पर तैनात एसआई रामनरेश अपना आपा खो बैठे और एक पत्रकार को पटक कर मारने की धमकी तक दे डाली। वहीं एसओ से यह भी कहते नजर आए की साहब मैं लाइन चला जाऊंगा लेकिन अभी दो मिनट में पत्रकार को पटक के मारुंगा।समाज का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के साथ अगर पुलिस वाले इस तरह का व्यवहार करेंगे वह स्वतंत्र होकर वह कभी काम नहीं कर पाएगा।अब देखना है कि एस आई के ऊपर क्या कार्रवाही होती है।आखिर एस आई साहब बताएं कि पत्रकार द्वारा वीडियो बनाना किस अपराध की श्रेणी में आता है।और वीडियो बनाने की की सजा पटक के मारना है। एस आई राम नरेश द्वारा पत्रकार को पटक के मारने की सजा कानून के किस अनुच्छेद में उन्हें अधिकार प्रदान करती है।

और पढ़े  UP- श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू, जानिए बदलाव
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…