चमोली Accident: गुलाबकोटी के पास हादसा, डंपर की चपेट में आने स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

Spread the love

 

दरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के पास एक स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सुधीर बिष्ट निवासी रविग्राम ज्योतिर्मठ पत्नी ललिता (28) के साथ ज्योतिर्मठ की तरफ आ रहे थे। कोतवाली ज्योतिर्मठ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि स्कूटी सवार आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहे थे कि इसी दौरान वे अचानक डंपर की चपेट में आ गए।

डंपर ललिता को घसीटते हुए काफी आगे चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक पोखरी, चमोली निवासी गौरव को हिरासत में ले लिया। स्कूटी सवार सुधीर बिष्ट को हल्की चोटें आई हैं। सुधीर प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी ज्योतिर्मठ भिजवाया।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- जिले के स्कूलों में गहराया मिड-डे मील संकट, उधार के चावल से बन रहा भोजन, कई विद्यालयों में हुआ बंद
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love