दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना, बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार, राहत शिविरों में भी पानी

Spread the love

 

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुराने लोहे के पुल की सड़क तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। कुछ समय तक स्थिर रहने के बाद अब धीरे-धीरे इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए तस्वीर ली गई। जहां लगातार बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Delhi Flood Rain News live today update Yamuna still above danger mark and water in relief camps too

 

दिल्ली में उफान पर यमुना
लगातार बारिश के बाद यमुना नदी के उफान पर आने और खतरे के निशान को पार करने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाढ़ के पानी को बाहर निकालने के लिए वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में मशीनें लगाई गईं। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 207.33 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, खतरनाक स्तर 205.33 मीटर और हाई फ्लड लेवल 208.66 मीटर है।

 

दिल्ली समेत एनसीआर में भी बाढ़ का खतरा
सिविल लाइंस इलाके में स्थित मोनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा हुआ है, क्योंकि यमुना नदी उफान पर है। शहर के कुछ हिस्सों में घुस गई है। भारी बारिश के बाद यमुना नदी के उफान पर आने और शहरों में प्रवेश करने से एनसीआर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। नोएडा सेक्टर 135 में यमुना का पानी पहुंच गया है।

और पढ़े  डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

 

दिल्ली के इन इलाकों में हालात खराब
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस और यमुना बाजार में बाढ़ का 4 से 10 फीट तक पानी भर गया है। यमुना बाजार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा कई और कॉलोनियों में भी सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यमुना का पानी धीमा ही सही लेकिन कम होना शुरू हो गया है।

 

आज इतना है यमुना में जलस्तर

बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर करीब 5 सेमी नीचे चला गया। यमुना के पास आउटर रिंग रोड को पार कर बाढ़ का पानी बेला रोड सिविल लाइंस की रिहायशी कॉलोनियों को भी आगोश में ले चुका है। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। अधिकतर घरों से निकलकर लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। कॉलोनी में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। यमुना बाजार पहले दिन से डूबने लगा था बृहस्पतिवार को यहां करीब 7 फीट तक पानी भर गया। यहां बनाए गए राहत शिविरों को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।

 

 

यमुना का वेग ज्यादा, घटने की गति धीमी
यमुना का वेग अभी बहुत ज्यादा है और पानी घटने की गति धीमी है। वजीराबाद से ओखला बैराज तक यमुना का डाउन स्ट्रीम क्षेत्र माना जाता है। मौजूदा समय हथिनीकुंड बैराज से करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है जबकि दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से करीब 2 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे बाहर निकल रहा है इसलिए पानी की गति दिल्ली में बहुत ज्यादा है। पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

और पढ़े  आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा': कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

सुबह से शाम तक केवल 5 सेमी घटा पानी
बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे इस सीजन का सबसे अधिक जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया जो शाम पांच बजे तक 207.43 मीटर रह गया। दिन में पानी नहीं बढ़ा।

सीवर ओवर फ्लो की बढ़ रही समस्या
जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में यमुना में गिरने वाले नालों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। अब स्थिति ये है कि घरों से और लगातार हो रही बारिश से निकलने वाला शहर का पानी निचले इलाकों में सीवर से ओवरफ्लो होने लगा है। यदि बाढ़ की स्थिति इसी तरह बनी रही तो दिल्ली के रिहायशी इलाके डूबने शुरू हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार को पुराने रेलवे ब्रिज पर स्थिति

सुबह 07:00 बजे, जलस्तर: 207.48
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 143,184 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 2,40,002 क्यूसेक

सुबह 08:00 बजे, जलस्तर: 207.47
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 142,604 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 240,002 क्यूसेक

शाम 05:00 बजे, जलस्तर: 207.43
हथनी कुंड बैराज डिस्चार्ज: 137,416 क्यूसेक
वज़ीराबाद बैराज डिस्चार्ज: 193,090 क्यूसेक
ओखला बैराज डिस्चार्ज: 244,478 क्यूसेक


Spread the love
  • Related Posts

    Delhi- चार ड्रग तस्कर दोषी करार, 1.4 किलोग्राम से अधिक बरामद किया गया था गांजा

    Spread the love

    Spread the loveद्वारका कोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन मामलों में 1.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया…


    Spread the love

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: ‘पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम’, प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 में आज ही…


    Spread the love