महिला सिपाही के जाल में फंसा बदमाश-: सोशल मीडिया पर पहले आरोपी ढूंढा..दोस्त बनाकर लोकेशन जानी, फिर भेजी टीम

Spread the love

त्तर-पश्चिम जिला के अशोक विहार इलाके में एक बदमाश ने एक शख्स पर झगड़े के दौरान गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। जिले के स्पेशल स्टाफ में तैनात महिला सिपाही कोमल ने आरोपी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली।

इस बीच आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए आरापी की पहचान राहुल उर्फ मताद (25) के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी वर्ष 2019 में हत्या के एक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस आरापी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को मिशिका (18) नामक युवती ने बदसलूकी और अपने अंकल प्रदीप पर गोली चलाए जाने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि साहिल उर्फ चिकना, दिनेश उर्फ नंगा, कृष्णा झा और राहुल उर्फ मताद नामक बदमाशों ने उसके अंकल की जमकर पिटाई की।

आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर उसे गिरा दिया। एक आरोपी ने उस पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। बाद में दिनेश नामक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके अंकल प्रदीप पर गोली चला दी, लेकिन किसी तरह वह बच गए और भागने में कामयाब हो गए।

और पढ़े  बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राहुल पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया। काफी प्रयासों के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इस बीच स्पेशल स्टाफ की सिपाही कोमल ने सोशल मीडिया पर आरोपी को ढूंढा। बाद में आरोपी से दोस्ती कर उसकी लोकेशन पता की गई। बाद में स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में शामिल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love