उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। गांव बन्ना में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस नवजात बछिया के पांच पैर और दो मुख हैं। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों बछिया के पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने की होड़ मची हुई है।







