अंधेरे में डूबता शहर-पानी को तरसते लोग,चौड़ीकरण के लिए हो रहे ध्वस्तीकरण से भवन स्वामियों व किराएदारों के बीच बढ़ रहा विवाद।।

अयोध्या राम पथ के चौड़ीकरण के लिए हो रहे ध्वस्तीकरण से शहर अंधेरे में डूबता जा रहा है। इस अभियान को शुरु करने से पहले विद्युत आपूर्ति बंद करा दी जा रही है। उधर पावर कारपोरेशन के अधिकारी भूमिगत लाइन का जंक्शन बाक्स भी हटवा दे रहे हैं।

नयाघाट क्षेत्र में एक दिसम्बर से शुरु हुए अभियान के बाद से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और यह सिलसिला तुलसी उद्यान, बाबूबाजार होते हुए शखस्त्रत्त्ीनगर पहुंच चुका है। पीछे इन सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। नागरिकों के घरों के इनवर्टर भी बंद हो गये है।

उन्हें पीने के पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या हो गयी है। अतिरिक्त प्रकाश के लिए बाजार में केरोसीन आयल लंबे समय से अनुलब्ध है। लिहाजा किसी घर में लालटेन और लैम्प लाइट भी नहीं रह गयी है। इनवर्टर पर निर्भरता ने तगड़ा झटका दे दिया है। यही कखरण है कि शुक्रवार की मध्यरात्रि में राम पथ का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी नितीश कुमार से नगरवासियों ने शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से फ्लडलाइट के प्रबंध का निर्देश दिया है लेकिन अभी यह व्यवस्था नहीं हुई।

और पढ़े  UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल
  • Related Posts

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…

    चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस चौकी के अंदर एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को खासा भारी पड़ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…